कर्णप्रयाग विधानसभा में भाजपा की बढी मुश्किलें, निर्दलीय प्रत्याशी के साथ प्रधान संगठन का अध्यक्ष का साथ
-संदीप बर्त्वाल/केदारखण्ड एक्सप्रेस
कर्णप्रयाग/चमोली। कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, यहां भाजपा के ही टिका प्रसाद मैखुरी के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से जहां पहले ही भाजपा को बड़ा झटका लगा था वहीं अब गैरसैण के प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ने भी पूरी तरह से टीका प्रसाद मैखुरी को अपना समर्थन दे दिया है ऐसे में भाजपा की मुश्किलें यहां और बढ़ती दिख रही है।
कर्णप्रयाग में निर्दलीय प्रत्याशी टीका मैखुरी ने कांग्रेस -भाजपा के अंदर घमासान मचा दिया। गैरसैण प्रधान संगठन के अध्यक्ष पान सिंह नेगी ने समर्थन दिया है। वही भारतीय जनता पार्टी ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से ही पूर्व विधायक अनिल नौटियाल को प्रत्याशी बनाया हैं। जिसके बाद से बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रहे बीजेपी नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। ऐसे में अब कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में टीका प्रसाद मैखुरी को गैरसैंण प्रधान संगठन के अध्यक्ष पान सिंह नेगी ने समर्थन दे दिया है।
पान सिंह नेगी का कहना है की टीका प्रसाद मैखुरी अपने आप मे सरल व्यक्तित्व है जिनसे आज हर कोई व्यक्ति प्रभावित है।उन्होंने कई वर्षों से आज तक पार्टी की सेवा की है लेकिन पार्टी ने उनसे धोखा किया,जबकि कोरोना काल से लेकर उससे पहले भी उनका हर एक दिन समाज के लिए था ,उसी को देखकर हमने उन्हें पूरा समर्थन दिया और एक बड़ी जीत भी दर्ज होगी।वही इनमें 95 ग्राम पंचायत के प्रधान भी शामिल हैं ।जो कि कर्णप्रयाग विधानसभा का सबसे बड़ा ब्लॉक है ऐसे में आज भाजपा और कांगेस की मुश्किलें बढ़ गयी हैं ।वही अब इस राजनीति की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा यह आने वाले समय में मतगणना के दिन ही स्पष्ट हो पाएगा.
1 comment:
Bet9ja tips - How to make money from casino games? - Work
Bet9ja tips – What does it mean to make money from casino games? Well, I think it's an important aspect of what งานออนไลน์ makes Bet9ja casino games.
Post a Comment