अफसर शाही हावी : जिलाधिकारी कार्यालय में समस्या समस्या का समाधान नहीं, मिलती है फटकार
सोनिया मिश्रा/केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़
चमोली। क्या ये IAS अपने को भगवान से ऊपर समझने लगे हैं, अगर आप से कोई मदद मांगने आये, आपको अपनी पीड़ा सुनाए तो क्या आप उसे ऐसे फटकार लगाएंगे। जिस महिला को DM साहिबा फटकार रही है उसकी बात तो सुनो व कह क्या रही है। महिला बोल रही है, हालात इस कदर खराब हैं कि हम रातों को सो नहीं पा रहे हैं। पिछले साल से सो नहीं पा रहे हैं।
दरअसल गोपेश्वर के हल्दा पानी क्षेत्र में लोगो के घरों के नीचे भयंकर भूस्खलन हो रहा है। घरों में दरारें आने लगी है। बदलता मौसम लोगों के माथे पर चिंता की लकीरों को और गहरा कर देती है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। वो अपनी पीड़ा DM के पास लेकर गए हैं लेकिन DM का हाल तो देखो। DM के तेवर तो देखो। क्या यह ठीक है आप ही तय करो। अगर जनता अपनी दिक्कते अधिकारियों को नहीं बताएंगे तो किसे बताएंगे?
क्या लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में IAS को धैर्य व संयम के साथ जनता की बात सुनने का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता , अगर दिया जाता है तो इन अधिकारियों के कुर्सी पर बैठते ही इनके धैर्य कहाँ गायब हो जाता है। मैडम साहिब आपका आपदा कु प्रबंधन देश ने तपोवन रेणी आपदा के दौरान देख लिया था। और अब भी समय है आप समय रहते आपना यह गुस्सा वाजिब जगह निकालो इन दुखियारों पर नहीं।।
No comments:
Post a Comment