अवैध रूप से उप खनिज ले जा रहे दो वाहनों को तहसील प्रशासन ने किया सीज
डेस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़
रूद्रप्रयाग। जखोली तहसील प्रशासन ने अवैध रूप से उप खनिज ले जा रहे दो वाहनों को मौके पर सीज कर संबंधित धाराओं में कार्यवाही की है दोनों वाहन अवैध रूप से रेता बजरी का परिवहन कर रहे थे।
दरअसल बीते रोज एक वाहन संख्या uk12cb0889 मयाली से पाँजणा गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर तेज गति से जा रहा था जिससे तहसीलदार मोहब्बत शादाब ने सांगला एवं कुनियाली के मध्य रात 9 बजे रोका जिसमें अवैध रूप से रेता परिवहन किया जा रहा था चालक और स्वामी गौरव नेगी पुत्र भगवान सिंह नेगी ग्राम पूलन बांगर जखोली से जब उक्त सामग्री के परिवहन की अनुज्ञा मांगी गई तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। अवैध रूप से उप खनिज का परिवहन कर रहे इस वाहन को मौके पर सीज कर संबंधित धाराओं में कार्यवाही की गई।
वही दूसरा वाहन ग्राम पाँजना तहसील जखोली से लगभग 1 किलोमीटर आगे धारकोट की ओर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रेत इकट्ठा कर उसका अवैध परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर खास की सूचना पर लगभग रात 10 बजे तहसीलदार जखोली मोहब्बत शादाब ने मौके पर पहुचकर रेत से भरा हुआ एक वाहन संख्या uk13ca 1712, चालाक रघुवीर सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी ग्राम चोपड़ा थाना तहसील जखोली बताया गया इसके साथी का नाम पवन सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम चोपड़ा तहसील जखोली बताया गया। वाहन के कागजातों के अवलोकन से पाया कि वाहन चालक ही वाहन का स्वामी है वाहन की तलाशी पर वाहन में अवैध उप खनिज लदा हुआ पाया। वाहन चालक उप खनिज के संबंध में वैध अनुज्ञा दिखाने में असमर्थ रहा। ऐसे में उप खनिज का अवैध परिवहन करते हुए इस वाहन को सीज कर संबंधित धाराओं में कार्यवाही की गई।
तहसीलदार मोहब्बत शादाब ने बताया की क्षेत्र में किसी भी अवैध कर्यों को होंने नही दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment