पत्नी की हत्या कर कर दिया अंतिम संस्कार, हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-सोनिया मिश्रा/केदारखण्ड एक्सप्रेस
चमोली। chamoli जनपद के जोशीमठ क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला बीते रोज जोशीमठ पुलिस के संज्ञान में आया था जिसका तत्काल पुलिस द्वारा खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।।
दरअसल बीते रोज अभिषेक कुमार द्वारा कोतवाली जोशीमठ पर आकर तहरीर दी गई की मेरे सौतेले पिता अमित कुमार पुत्र प्रकाश लाल द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर मेरी माता सरिता देवी की हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया तथा क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 66/21 धारा 302/201 आईपीसी बनाम अमित कुमार पंजीकृत कर विवेचना एस.एस.आई. हेमकांत सेमवाल के सुपुर्द की गई।
अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित की गई और कुशल सुरागरसी-पतारसी से गठित टीम द्वारा अभियुक्त नामजद अभियुक्त अमित कुमार पुत्र प्रकाश लाल उर्फ ओमप्रकाश को कल 10/06/21 को ही समय 20:10 बजे स्थान हेलंग से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
1.एस.एस.आई.श्री हेमकांत सेमवाल।
2.कानि. 251 ना. पु. अवतार सिंह।
3.कानि. 07 ना. पु. विकास।
No comments:
Post a Comment