2022 को लेकर कांग्रेस का मंथन, बूथ स्तर से काग्रेसी को मजबूत करने पर बल
नवीन चन्दोला/ केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़
थराली। आज थराली और नारायणबगड़ ब्लॉक में युवा कांग्रेस की अहम बैठक ली गई। जिसमें A.I.C.C. National Coordinator तथा प्रभारी युवा कांग्रेस जनपद चमोली व रूद्रप्रयाग देवेन्द्र बिस्सा ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की। यहाँ ध्रुव लाज थराली में सम्पन हूई बैठक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए दिशानिर्देश दिए गए ओर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर बल दिया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस चमोली संदीप भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष IYC नवनीत रावत, अजुर्न सिंह नेगी उपाध्यक्ष, IYC थराली, अभिषेक रावत, मीडिया प्रभारी थराली, अमित रावत, समीर सिद्धिकी महासचिव थराली, अब्बल सिंह कांग्रेस नगर अध्यक्ष थराली, उमेश पुरोहित जी संगठन महामंत्री थराली, हरीश चन्दोला, सन्दीप रावत, जिला महासचिव कांग्रेस चमोली संदीप पटवाल, महेश त्रिकोटी,भगत नेगी आदि लोग मौजूद थे। बीरेन्द्र, राहुल, विपिन, योगेश, लक्ष्मण, आशीष, देवेन्द्र सहित कई युवा साथियों ने आज इस मौके पर युवा कांग्रेस की सदस्यता ली। फूल मालाओं से नए साथियों का स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment