बेहद दुखद घटना : गैस सिलेंडर फटने से वृद्ध की दर्दनाक मौत
नवीन चंदोला/केदारखण्ड एक्सप्रेस
थराली। देवाल क्षेत्र में एक दुखद घटना हुई है, गैस सिलेंडर फटने से एक 85 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कल आधी रात की बताई जा रही है। आग की लपटों में वृध्द पूरी तरह खाक हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार देवाल क्षेत्र के ग्राम बांक निवासी पंचम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (उम्र 85) घर में अकेला रहते थे। कल आधी रात को गैस सिलेंडर का पाईप लीक होने से आग लग गई जिससे बड़ा ब्लास्ट हो गया और पूरे मकान पर आग लग गई। 85 वर्षीय बुजुर्ग नींद में होने के कारण आग लगने का अनुमान नही हुआ। लेकिन बाद में इसी आग में बुजुर्ग जिन्दा जलकर खाक हो गया। घर अकेला और वीरान जगह पर होने के कारण हादसे की भनक किसी को नही लगी।
अगल दिन आज सुबह पंचम सिंह के घर से धुआ देखकर ग्रामींण मौके पर पहुचें तो मंजर देख हैरान रह गये।ग्राम के दर्शन दानू ने बताया की बुजुर्ग घर पर अकेला रहते थे। बुजुर्ग का केवल एक लड़का था जिसकी 2 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। तब से बुजुर्ग अकेले थे। आग लगने से पूरी मकान जल चुकी है जबकि पंचम सिंह को भी सम्भलने का मौका नही मिला है। बहरहाल घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।