राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़ बना है आकर्षण का केंद्र
नवीन चंदोला/केदारखण्ड एक्सप्रेस
चमोली। जिले के सुदूरवर्ती विकासखंड नारायण बगड़ में क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़ की स्थापना वर्ष 1956 में हुई | समय के साथ-साथ शिक्षा में कई बदलाव हुए जिसका साक्षी यह विद्यालय भी रहा | यह विद्यालय कई ग्राम सभाओं के मध्य में होने के कारण शिक्षा का मुख्य केंद्र रहा | समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कई परिवर्तन हुए, जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए इस विद्यालय को 2016 में आदर्श विद्यालय में परिवर्तित किया गया | इसी परिवर्तन के फल स्वरुप विद्यालय को भौतिक एवं मानवीय संसाधनों से परिपूर्ण किया गया|
विधायक थराली मुन्नी देवी शाह द्वारा कंप्यूटर शिक्षण हेतु विद्यालय को कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए इसके अतिरिक्त विद्यालय में बच्चों के लिए खेल का मैदान, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, सुसज्जित कक्षा कक्ष, आकर्षक गणवेश, गुणवत्ता युक्त मध्याह्न भोजन, फर्नीचर, विषयवार अध्यापक, उपलब्ध हैं |
कोविड-19 में विद्यालय भवन का पुनर्निर्माण किया गया जिसमें कक्षा कक्षों में ग्रेफिटी आर्ट कर विद्यालय को आनंदालय में परिवर्तित करने का प्रयास किया गया। इन्हीं गुणवत्ताओ के आधार पर यह विद्यालय क्षेत्र के निजी विद्यालयों को चुनौती दे रहा है जिसके परिणाम स्वरुप अभिभावक अपने बच्चों को निजी विद्यालयों से हटाकर इस विद्यालय में नामांकित करा रहे हैं |
इस कार्य को धरातलीय रूप देने में खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह टोलिया जी का सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापकों का सहयोग व कड़ी मेहनत विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल रहा | ग्राम प्रधान केवर पुष्पा देवी , टोली नायक दिनेश नेगी का भवन निर्माण में अविस्मरणीय योगदान रहा साथ ही विद्यालय को आकर्षक बनाने में नीरज पार्ट के प्रबंधक नीरज एवं उनके साथी अनुज कुमार की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही |
इस कार्य के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रोशनी नेगी जी ने उप शिक्षा अधिकारी महोदय, विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम प्रधान एवं संपूर्ण क्षेत्र वासियों के साथ अपने स्टाफ श् पुनीत सती जी, प्रकाश टम्टा, अनिल कुमार आर्य जी, राकेश गुसाई एवं यमुना प्रसाद गौड़ का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है |
बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सुनहरे भविष्य तथा सरकार की संपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रधानाध्यापिका ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अपने बच्चों का एडमिशन राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नारायण बगड़ में कराएं |
No comments:
Post a Comment