Breaking news : रूद्रप्रयाग बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त एक गंभीर घायल
डेस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब रुद्रप्रयाग से 5 किमी आगे मोनाल होटल के पास एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जा चुकी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रद्रप्रयाग-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोनाल होटल से आगे भैरव गधेरा के पास एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बाइक को किसी बड़े वाहन द्वारा टक्कर मारकर नाली में गिराया गया हो। बाहरहाल स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
बताया जा रहा है बाइक सवार अचेत अवस्था में नाली में पड़ा हुआ है, राहगीर तमाशा देखकर जा रहे हैं लेकिन इस व्यक्ति को अस्पताल पहचाने की जहमत और इंसानियत कोई नही दिखा रहा है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। बाइक पर यूपी का नम्बर है। केदारखंड एक्सप्रेस द्वारा दुर्घटना की जानकारी रुद्रप्रयाग पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली को दे दी गई है।