पहचान पत्र बनाने के लिए न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने जारी किया ऑनलाइन पोर्टल
रुद्रप्रयाग। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल लाॅन्च किया गया है। देश के न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी इस पोर्टल में पहचान-पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन किए जाने का प्रावधान है। विगत माह 25 नवंबर को यह पोर्टल लाॅन्च किया गया है।
अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) नियम-2020 के तहत जिला स्तर से जिलाधिकारी द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान-पत्र निर्गत किए जाएंगे जिसके लिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पोर्टल का URL transgender.dosje.gov.in/Admin है।