भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के रूड़की आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
संदीप चौधरी/ केदारखंड एक्सप्रेस
रूड़की। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन आज रूड़की पहुंचे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान बहरोज आलम ने सलमान कॉलोनी में अपने कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों को बहुत सी सौगात मिली है। कांग्रेस की सरकार ने देश को लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अल्पसंख्यक समाज के लिए बहुत सी योजनाओं का लोकार्पण किया है जिसमे किसानों का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। उंन्होने कहा कि आने वाले 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है। वहीं पूर्व प्रधान बहरोज आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गति में तेजी आई है। अब मुस्लिम समाज भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ चुका है। उंन्होने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है इसलिए आने वाली 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।