अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल दो की स्थिति नाजुक
नवीन चंदोला/ केदारखंड एक्सप्रेस
थराली/देवाल। कल साम एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गए घायलों में दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है घायलों को स्थानीय लोगों खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक अल्टो कार - UK11- 3609 चैपडों (थराली) से ग्राम बमणबेरा-हरिपुर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर लोहाजंग मोटर मार्ग देवाल से आगे हाट कल्याणी के पास में सड़क के नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त वाहन में चालक सहित चार लोग चालक- हीरा बल्लभ पुत्र आत्माराम उम्र लगभग 33 वर्ष नि0 ग्राम बमण बेरा ब्लॉक देवाल जनपद चमोली, सावित्री देवी पत्नी आत्मा राम उम्र लगभग 62 वर्ष नि0 उपरोक्त, विजय कुनियाल पुत्र रामचन्द्र उम्र लगभग 35 वर्ष नि0 उपरोक्त, 0आयुष पुत्र नरेंद्र प्रसाद उम्र लगभग 14 वर्ष नि0 उपरोक्त। मौजूद थे। सभी घायलों को 108 की मदद से प्रा0 स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल विजय कुनियाल व सावित्री देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।