ब्यूरो : केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस संगठन की शाखा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का बिस्तार करते हुए रूद्रप्रयाग जिले में जिला अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य भ्युन्ता अजय पुंडीर को जिम्मेदारी दी गई है अब वहीं जिले में संगठन का विस्तार करेंगे।

जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अजय पुंडीर ने कॉन्ग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व एवं कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस ईश्वर बिष्ट, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल एवं प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस आयुष सेमवाल नेहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया। अजय पुंडीर ने कहा मेरे कंधों पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजन रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी देकर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं और जिला अध्यक्ष के रूप में पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सामाजिक मुद्दों को उठाते रहने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक पालन करूंगा तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दूंगा ।