विधायक चौधरी ने किया विधायक निधि से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण
ब्यूरो : केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़
जखोली। विकासखंड के डांगी भरदार के हरियाली में विधायक निधि पाँच लाख की लागत से निर्मित भगवान गांगेश्वर महादेव मंदिर सौन्दर्यकरण का लोकापर्ण विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के द्वारा किया। पांच लाख की लागत से अच्छा कार्य विधायक निधि से गांगेश्वर महादेव में हरियाली गाँव वासियों की और से किया गया है। इसके लिए विधायक भरत चौधरी के द्वारा सभी ग्रामवासियों और विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। गांगेश्वर महादेव भरदार क्षेत्र के लोगों का आस्था एक बडा केन्द्र है। साथ ही साथ हरियाली के जयनगर में विधायक निधि से निर्मित 500 मीटर सडक बनाकर गाँव वासियों की और तैयार की गई , उसका लोकार्पण विधायक भरत सिंह चौधरी के द्वारा किया गया।
क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर विकास कार्यों के लिए समस्त ग्राम पंचायत के द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी को साल व स्मृति चिह्न व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा की उनके द्वारा डाँगी भरदार में नौली में पंचायत भवन निर्माण, उच्च प्राथमिक विधालय डांगी भरदार के नवनिर्माण के लिए ओएनजीसी सीएसआर मद 16 लाख आंवठित कराये गये। इसके साथ ही गांगेश्वर महादेव सौन्दर्यकरण, जयनगर में सडक निर्माण का कार्य अब तक किया जा चुका है। इसके साथ आज विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ग्रामीणों की पेयजल संबधित समस्या को देखते हुए पेयजल लाइन निर्माण हेतु 50 हजार की धनराशि स्वीकृत कर शीध्र निर्माण शुरू करने को कहा गया। इसके साथ ही ओएनजीसी सीएसआर मद से ग्राम पंचायत को उनकी डिमांड की अनुसार सौलर लाइट तथा महिला मंगल दल को 1 लाख की उपलब्ध करने के लिए आश्वासत किया। इह मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता वाचस्पति सेमवाल , मंडल अध्यक्ष अमित रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलवीर रावत , समाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव सेमवाल , भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री सुरेन्द्र विष्ट मंडल उपाध्यक्ष कमल सिंह रावत प्रधान लक्ष्मी देवी , उप्रधान महेन्द्र राणा गोविंद सिंह , मस्तान सिंह जसपाल सिंह, पंकज सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक गीताराम पुरी जी द्वारा किया गया।