जनप्रतिनिधियों ने की प्रवासियों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था
थराली/चमोली। विकासखंड थराली के कोरेन्टाइन सेन्टर राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र कुराड़ में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रवासियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। थराली के कुराड़ गांव में बाहर से आने वाले प्रवासियों के लिए राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र कुराड़ में कोरेन्टाइन सेंटर बनाया गया हैं जहां दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, चडीगढ़, देहरादून, हरिद्वार, लैंसडाउन से आए 18 प्रवासियों को कोरेन्टाइन में रखा गया हैं।
ग्राम प्रधान हरीश ज्योति और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाष्कर पाण्डे के द्वारा पहले कोरेन्टाइन सेंटर में बिजली, पानी, और अन्य सुविधाएं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था बनाई गई, और अब उन्होंने इस वैश्विक महामारी में प्रवासियों के लिए खुद के पैसों से भोजन की व्यवस्था भी कर दी गई हैं।
भास्कर पाण्डे का कहना हैं इस संकटकाल में जो भी मदद हम से हो पाएगी, हम निश्चित ही कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोरेन्टाइन सेंटर में अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो 24 घण्टे सेवा के लिए हम तैयार हैं। सभी प्रवासियों ने भोजन व्यवस्था बनाने के लिए प्रधान हरीश ज्योति और क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर पाण्डे जी का धन्यवाद भी किया, और यह भी कहा कि हमने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने हैं जो हमारे लिए कार्य कर रहे हैं।