चमोली में आज फिर हुई दुर्घटना : एक की मौत पांच घायल
चमोली। घाट ब्लॉक में घाट-रामनी सड़क मार्ग पर चाफना तोक में सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये भेजा गया।
आपको बताते चले कि घाट ब्लॉक में घाट-रामनी सड़क मार्ग पर चाफना तोक में एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरा। वाहन में लुन्तरा गाँव निवासी सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लुन्तरा निवासी पंकज बिष्ट, ल्वाणी निवासी कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह, चरबंग निवासी राजेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी घाट में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के लिए रेफर किया गया है। घटना लगभग 3 बजे की है। आपको बता दें कि कल नारायणबगड में भी एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।