24वे जिलाधिकारी के रूप में सुश्री वंदना ने सम्भाला रुद्रप्रयाग का कार्यभार
ब्यूरो रिपोर्ट : केदारखण्ड एक्सप्रेस
रुद्रप्रयाग। जिला मजिस्ट्रेट व जिलाधिकारी सुश्री वंदना ने 24 वे जिलाधिकारी के रूप में आज (24 मई) को अपरान्ह में जनपद का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कोषागार में डबल लॉक का चार्ज ले लिया गया है।

इससे पूर्व जिलाधिकारी वंदना पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। आज मुख्यविकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, डी पी सिंह , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व अन्य अधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी से औपचारिक भेंट कर शुभकामनाएं दी गई।