बेजुबानो के लिए भी मसीहा बनी चमोली पुलिस
चमोली। देश भर में लॉकडाउन चल रहा जिस कारण आमजन घरों में दुबके हैं। वही दूसरी ओर चमोली पुलिस लगातार अपनी ड्यूटी के अलावा बेजुबान पशुओं के लिए भी मसीहा बनी है।
दरसल पूरा वाक्या चमोली के घाट क्षेत्र का है जहाँ एक गाय नदी के किनारे फंस गयी थी, जिससे उसका जीवन खतरे में था। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना नागबगड चौकी घाट में दी। इसके बाद तत्काल चौकी प्रभारी नरेन्द्र कोटियाल मय फोर्स के साथ नदी किनारे पहुँचे। बेजुबान गाय को स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया। स्थानीय लोगो ने जनपद चमोली पुलिस की लगातार मानवता के साथ बेजुबानो की ऐसी सेवा को खूब सराफहा है।