पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आन्दोलन कर रहे सामान्य ओबीसी कर्मचारियों की बडी जीत, पदोन्नति में अब नहीं मिलेगा आरक्षण
देहरादून। पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ आन्दोलन कर रहे सामान्य ओबीसी कर्मचारियों की बडी जीत हुई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने आज जारी पत्र में कहा कि पदोन्नति में आरक्षण नहीं दिया जायेगा।
दरअसल सामान्य ओबीसी कर्मचारियों द्वारा पिछले 2 मार्च से आरक्षण में पदोन्नति के खिलाफ़ पूरे राज्य भर के करीब ढेड लाख कर्मचारी आन्दोलन कर रहे थे। समस्त सामान्य ओबीसी कर्मचारियों के आन्दोलन पर जाने से पूरी व्यवस्थाये लडखडा गई थी। ऊपर से मार्च महीने होने के कारण और अधिक काम का बोझ था। इसी को देखते हुए सरकार ने बडा फैसला लिया है कि प्रमोशन में किसी भी तरह का आरक्षण नही दिया जायेगा। सरकार के इस फैसले से सामान्य ओबीसी कर्मचारी काफी खुश है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने इसे सामान्य ओबीसी कर्मचारियों की बडी जीत बताया। संभवत अब हड़ताल पर गये सभी कर्मचारी वापस अपने कार्यों पर लौट आयेंगे।