चमोली की 4 तहसीलों में 8 फरवरी को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत
![]() |
प्रतीकात्मक फोटो |
-डेस्क केदारखंड एक्सप्रेस
चमोली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली के तत्वाधान में आगामी 08 फरवरी को न्याय भवन गोपेश्वर, सिविल न्यायालय परिसर कर्णप्रयाग, थराली, गैरसैंण, जोशीमठ के प्रांगण में प्रातः 10ः30 से सायं 4ः30 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सिविल जज(सी0डि.)/सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना वाद, बैंक रिकवरी वाद एवं अन्य सिविल प्रकृति के वादों आदि मामलों के साथ ही प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
![]() |
फाइल फोटो |