अल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त एक की मौत
![]() |
दुर्घटनाग्रस्त कार से मृतकों को बाहर निकालते लोग |
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग से पोखरी की ओर आ रही एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को हल्टी चोटे आई हैं जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग भर्ती कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग से पोखरी की ओर जा रही एक अल्टोकार यूके 13ए 2678 सेमी बैंड के निकट अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। कार चालक देषराज (34) पुत्र हरचन्द्र निवासीर सहारनपुर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि प्रकाष सिंह ग्राम पैणी को हल्की चोंटे आई हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहुँचकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग भर्ती किया गया। जबकि मृतक का पंचनामा भर कर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया। घटना के स्पश्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।