देवल लम्वाड के नव निर्वाचित प्रधान की हृदयघात से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
जखोली। विकास खंड के ग्राम पंचायत देवल,लम्वाड से नव निर्वाचित प्रधान कामेश्वर सकलानी का कल रात आकस्मिक निधन हो गया है जिससे परिवार के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार बीती रात देर शाम देवल लम्वाड के नव निर्वाचित प्रधान के सीने में दर्द शुरू हुआ, परिजनों द्वारा पहले उन्हें जखोली स्वास्थ केन्द्र पहुचायाँ गया लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उन्हें हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट रेफर किया गया। लेकिन यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह हरिद्वार श्मशानघाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। 38 वर्षीय सकलानी लम्बे समय से सामाजिक कार्यों मे महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं। जखोली महाविद्यालय संघर्ष समिति के सदस्य रहते हुए उन्होंने कॉलेज के हितों की कई महत्वपूर्ण लडाई लडी हैं। जबकि उत्तराखण्ड आन्दोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके निधन से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र को बहुत बडी क्षति पहुंची है। इस घटना से जहा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है वही क्षेत्र के लोग भी शोक में डूबे हैं। बूढी मां, छोटा भाई और तीन बहन इस घटना से आहत हैं।