सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच की मौत, काश: समय पर पता चलता दुर्घटना का तो बच सकती थी कई जान
-नीरज कण्डारी /केदारखण्ड एक्सप्रेस
चमोली/पोखरी। बीते सोमवार पोखरी- कुजासु मोटर मार्ग पर दोपहर ढेड बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमे सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को कार संख्या UK 11 TA 3445 कर्णप्रयाग से दोपहर ढेड बजे पोखरी की ओर निकली थी लेकिन देर सांम तक भी घर न पहुँचने पर परिजनों के ढूंढ खोज शुरू की। खोजबीन के उपरान्त करीब साढे 7 बजे कुजासू मोटर मार्ग उक्त वाहन सडक से नीचे खाई में मिला, वाहन में सवार हेमा देवी पत्नी कुलदीप सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम कुजासु, बिन्दु देवी पत्नी रमेश सिंह उम्र 30 साल ग्राम कुजासु, सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 72 वर्ष ग्राम कुजासु, नंदन सिंह पुत्र आलम सिंह उम्र 80 वर्ष ग्राम कुजासु, सोहन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम कुजासु की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकालकर कर्णप्रयाग स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त दुर्घटना की अगर समय पर जानकारी मिली होती तो शायद कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती थी।