चार में पढने वाली नौ वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
-भूपेन्द्र भण्डारी /केदारखण्ड एक्सप्रेस
रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जनपद के एक गांव में रहने वाली कक्षा 4 में पढने वाली 9 वर्षीय छात्रा के साथ एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बलात्कार का प्रयास किया गया, बच्ची के चीख पुकार के बाद गांव की एक महिला द्वारा उक्त व्यक्ति के चंगुलो से बच्ची को छुडााया गया तब जाकर आरोपी वहा से भगाया गया।
दरअसल रूद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड के एक गांव की नौ वर्षीय छात्रा अपने दादी के साथ मतदान केन्द्र पर गई थी, वापसी में छात्रा अपनी सहेली के साथ पीछे रूक गई। घर आते समय मणिगुह के 45 वर्षीय तिब्बू लाल पुत्र बच्चू लाल द्वारा छात्रा को पकड कर जबरन खेत में ले गया, बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने मासूम बच्ची के कपडे उतारकर बलात्कार करने की कोशिश की। नाबालिग लड़की के चिल्लाने पर गांव की उसकी दादी ने डंडा से उक्त व्यक्ति को भगाया गया। नाबालिग लड़की की मां ने अगस्त्यमुनि थाने में कॉल कर घटना की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष अगस्तमुनि पुलिस ने मौके पर पहुचकर नामजद अभियुक्त की तलाश शुरू की। आरोपी तिब्बू लाल अपने घर के पास ही मिला जिसे गिरफ्तार कर थाना लाकर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पीडित लडकी का मेडिकल की कार्यवाही जिला चिकित्सालय में गतिमान है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ऐसी भी जानकारी मिली है कि आरोपी विकृत मानसिकता का है और गाय-बछेडो और कुत्ते जैसे जानवरों के साथ भी संभोग करता है।
ऐसी भी जानकारी मिली है कि आरोपी विकृत मानसिकता का है और गाय-बछेडो और कुत्ते जैसे जानवरों के साथ भी संभोग करता है।