पंचायत चुनावों की उलटी गिनती शुरू, जानियां कहां क्या समीकरण हैं
भूपेन्द्र भण्डारी/केदारखण्ड एक्सप्रेस
रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। प्रत्याशी चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कमर तोड़ मेहनत में लगे हुए। इस बार प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में उम्मीदवारों की भरमार देखने को मिल रही है। प्रधान के चुनाव में एक ग्राम पंचायत से 8 से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में अनुमान लगाना भी मुश्किल हो रहा है कि कौन प्रत्याशी जीत हासिल करेगा। कुल मिलाकर देखा जाय तो इस बार के पंचायत चुनाव काफी दिलचस्प साबित हो रहे हैं।
वीओ1- भगवान शिव की नगरी रुद्रप्रयाग में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। प्रत्याशी चुनाव में जीत की जंग लडने के लिए कमर कस चुके हैं। इस बार प्रत्याशी सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया न्यूज चैनल और समाचार पत्रों को देखकर चुनावों की गर्मी का एहसास किया जा सकता है। प्रत्याशी पंचायत चुनाव में पाॅवर पाने के लिए जमीनी स्तर पर उतर चुके हैं। अब ग्राफिक्स के जरिए समझने की कोशिस करते हैं रूद्रप्रयाग जनपद की स्थिति-
ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत
336 117 18
रुद्रप्रयाग में कब कहां होगा पंचायतों का मतदान-
पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण
ऊखीमठ 5 अक्टूबर जखोली 11 अक्टूबर अगस्त्यमुनि 16 अक्टूबर
रुद्रप्रयाग में अगर जिला पंचायतों की बात करें तो यहां 18 जिला पंचायत सीटों के लिए चुनाव होना है। जिले में कंडाली, बजीरा सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है।. आइये अब आपको ग्राफिक्स के जरिए बताते हैं कि जिले में जिला पंचायतों और ब्लाॅक में आरक्षण की क्या स्थिति है-
रुद्रप्रयाग में जिला पंचायतों की स्थिति
अनुसूचित जाति महिला अनुसूचित जाति महिला
कंडाली सतेरा सारी
बजीरा सुमाड़ी त्रियुगीनारायण
रतूड़ा
खलियाण
चोपता
जबकि परकंडी, कालीमठ, सौरा जवाड़ी, कंडारा, गुप्तकाशी, भीरी सीट अनारक्षित रखी गई है। जिले की सिल्ला जिला पंचायत सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अब आपको जिले में ब्लॉकों में आरक्षण की स्थिति बताते हैं।
ब्लॉकों में आरक्षण की स्थिति
ब्लॉक स्थिति
अगस्त्यमुनि - अनुसूचित जाति महिला
ऊखीमठ अन्य महिला
जखोली - सामान्य
वीओ03- यूं तो विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनावों में जमीन-आसमान का फर्क होता है, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं विधानसभा की सीटों पर पकड़ दलों को चुनावी चैसर में एक कदम आगे ही रखती है। रुद्रप्रयाग में विधानसभा को दो सीटों में से एक सीट बीजेपी के पास है तो एक कांग्रेस के पास है। जिससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि आने वाले पंचायत चुनाव में दोनों दलों की राह आसान नहीं होने वाली है। शिव की नगरी में शक्ति पाने के लिए दोनों दलों को जनता रूपी देवों की कठिन आराधना करनी पड़ेगी, तब जाकर ही दलों को जीत रूपी वरदान की प्राप्ति होगी.
रुद्रप्रयाग जिले में कौन पाॅवरफुल
विधानसभा पार्टी विधायक
केदारनाथ कांग्रेस मनोज रावत
रूद्रप्रयाग भाजपा भरत सिंह चैधरी
दिलचस्प होने वाले चुनावों में कई ऐसी चीजें हैं जो इस बार किसी भी प्रत्याशी की उम्म्मीदों पर पानी फेर सकती हैं। उन्हीं में से सबसे जरुरी चीज है चुनाव के मुद्दे, तो आइये आपको बताते हैं कि रुद्रप्रयाग जनपद के पंयाचत चुनाव में वो कौन से मुद्दे हैं जो कि चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।
रुद्रप्रयाग में पंचायत चुनाव के मुद्दे
पलायन, सड़क, बिजली, पानी साफ-सफाई, शौचाल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा
रुद्रप्रयाग एक पहाड़ी जिला है, जिससे यहां चुनावों में मुद्दों का महत्ता और बढ़ जाती है। जनता, सरकारों और प्रतिनिधियों के किये गये वादों को चुनावों में हिसाब लेती है। इसलिए जनता और प्रत्याशी दोनों के लिए मुद्दे काफी अहम हो जाते हैं। रुद्रप्रयाग पंचायत चुनाव में पलायन, सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई, शौचालय,स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा ये वे सभी जरुरी मुद्दें हैं जो कि किसी का भी बनता खेल बिगाड़ सकते हैं।
रुद्रप्रयाग जनपद में कुल वोटरों की संख्या - 1,94,800
पुरूष- 97 हजार 41
महिला- 97 हजार 754
मतदान स्थल - 461
मतदान केन्द्रों की संख्या - 337
कुल ग्राम सभाएं - 336
विकासखण्ड - अगस्त्यमुनि, जखोली, उखीमठ
अगस्त्यमुनि ग्राम सभा - 159
मतदान केन्द्रों - 159
मतदान स्थलों की संख्या - 207
अगस्त्यमुनि - 45 हजार 222
पुरूषरू 45 हजार 16
कुल मतदाताओं की 90 हजार 238
उखीमठ
ग्राम सभा - 69
मतदान केन्द्रों की संख्या - 69
मतदान स्थलों की संख्या - 82
महिला - 17 हजार 501
पुरूष - 16 हजार 174
मतदाताओं की संख्या 33 हजार 680
जखोली
ग्राम सभा - 108
मतदान केन्द्रों की संख्या - 109
मतदान स्थलों की संख्या - 172
महिला - 35 हजार 031
पुरूषरू 35 हजार 851
कुल मतदाता - 70 हजार 882
सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जखोली में बुढ़ना
महिला - 899
पुरूष - 953
कुल - 1852
सबसे छोटी ग्राम पंचायत उखीमठ कोटी
महिला - 65
पुरूष - 66
कुल मतदाता - 131