केदारनाथ यात्रा की रोकी रफ्तार: बासवाड़ा में नया भूस्खलन जोन उपन्न: यातायात ठप्प
-शिवानंद नौटियाल/केदारखण्ड एक्सप्रेस
अगस्त्यमुनि: रूद्रप्रयाग गौरकुण्ड के मध्य बासवाड़ा भूस्खलन क्षेत्र में आज एक और नया भूस्खलन जोन तैयार हो गया है। आज सुबह भर-भरकर इस क्षेत्र में पहाड़ी दरक गई जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबे का पहाड़ खड़ा हो गया। हालांकि रूद्रप्रयाग से गुप्तकाशी जाने वाले यात्रियों को बसुकेदार-छेनागाड़ होते हुए यातायात डाइवर्ड किया हुए है किन्तु केदारनाथ से लौटने वाले तीर्थ यात्री मार्ग अवरूऋ होने से फंसे हुए हैं। भूस्खलन की दृष्टि से पहले से नासूर बना बासवाड़ा क्षेत्र में यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। नासूर बना बासवाड़ा भूस्खलन जोन में नया भूस्खलन होने के कारण अब और अधिक मुश्किले पैदा हो गई हैं। आॅलवेदर कटिक कार्य से कमजोर हो चुकी इस क्षेत्र की पहाड़ी लगातार दरक रही हैं और हादसों का सबब बनी हुई हैं। ये वहीं स्थान है जहां पर आॅलवेदर कार्य में जुटे आठ कश्मीरी मजदूरों की पहाड़ी दरकरने से मलबे के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग मलबे हटाने के कार्य में जुटा हुआ है लेकिन अभी मार्ग खुलने की उम्मीद घंटो तक नहीं है।