बिग ब्रेकिंग टिहरी: स्कूली बच्चों के ले जा रही वैन दुर्घनाग्रस्त नौ छात्रों की मौत
![]() |
दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन |
डैस्क-केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज
टिहरी: टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के लिए आज सुबह काल बनकर सामने आई है। प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को ले जा रही मैक्स वाहन (यूए 07क्यू3126)अनियंत्रित होकर जब खाई में जा गिरी जिसमें 9 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 छात्र घायल हैं। घायलों को उपचार के के लिए टिहरी के बौराड़ी अस्पताल लाया गया है। प्रतापनगर क्षेत्र के गांवों में इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। टिहरी के उपजिलाधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 19 छात्र सवार थे। 9 छात्रों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 10 घायल है। घायलों में तीन छात्रों की हैडिंजरी हुई है। उन्हें बौराड़ी से एयर लिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए शासन में हेलिकाॅप्टर भेजने की बात हुई हें घायलों को बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जायेंगे। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में सभी मृतक छात्र कंगसाली गांव के रहने वाले थे और ऐन्जल्य इन्टरनेशनल स्कूल मदननेगी में जा रहे थे। इस दुर्घटना ने ऐसे दुधमुहें बच्चों की जिन्दगी लील लिया है जो अभी जिन्दगी एक एक छोर पर आए थे। घटना मृत 7 बच्चे दस साल से भी कम उम्र के हैं जबकि दो बच्चे 15 साल से कम उम्र के। इस घटना से न केवल टिहरी जिला बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
दुर्घटना में मृतकों की सूची
1.ऋषभ पुत्र जखी उम्र 5 वर्ष
2. अयान पुत्र अतर सिंह उम्र 4 वर्ष
3. आरित्य पुत्र अरविन्द उम्र 8 वर्ष
4. विहान पुत्र अजयपाल सिंह उम्र 5 वर्ष
5. इशान पुत्र दार्मियान उम्र 6 वर्ष
6. अभिनव पुत्र सोबत सिंह उम्र 6 वर्ष
7. साहिल पुत्र विशन सिंह उम्र 13 वर्ष
8. आदित्य पुत्र अरविन्द सिंह उम्र 10 वर्ष
9. वंष पुत्र प्रवीन सिंह उम्र 5 वर्ष
घटना में घायल बच्चों की सूची
1. ईशिका पुत्री रणवीर सिंह
2. कृष्णा पुत्र राकेश
2. आशीष पुत्र जसवीर
4. प्रिन्स पुत्र जसवीर
5.ऋषभ पुत्र रिंकूदास
6. वेदिका पुत्री हिमांशू
7. अखिलेश पुत्र अरविंद
8. सिद्धार्थ पुत्र मनोज सिंह
9. नैतिक पुत्र प्रवीन सिंह
10. कान्हा पुत्र उमेद सिंह